21 वर्षों की गौरवशाली परंपरा, बीरगांव में 81 फीट के रावण दहन के साथ भव्य दशहरा संपन्न, सतरंगी आतिशबाजी ने मोहा मन

Biraon Dussehra: रायपुर के बीरगांव दशहरा उत्सव समिति द्वारा आडवाणी स्कूल दशहरा मैदान में आयोजित भव्य विजयादशमी उत्सव इस वर्ष बेहद ऐतिहासिक और यादगार रहा। अपने गौरवशाली सफर के 21वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी समिति के इस भव्य आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र के लगभग 25 हजार से अधिक परिवारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू थे। पूरा आयोजन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (किसान मोर्चा) डॉ. ओमप्रकाश देवांगन के कुशल संरक्षण तथा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद बेदराम साहू की अध्यक्षता में पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ।



