Bilaspur: जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह की जाति पर आया बड़ा फैसला, छानबीन समिति ने माना अनुसूचित जनजाति

Chhattisgarh News: मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी की जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा की कद्दावर नेत्री नम्रता सिंह के जाति प्रमाण पत्र पर छानबीन समिति ने अपना फैसला सुनाया है। 19 अगस्त 2026 को जारी आदेश में उपलब्ध दस्तावेजों, शासकीय अभिलेखों, प्रस्तुत साक्ष्यों और पूरे मामले की जांच के आधार पर अध्यक्ष नम्रता सिंह को अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण पत्र की पात्रता पर सही माना है।




