Nepal Floods: नेपाल में लापता डॉ. मीना की दीदी बोलीं- वो बहुत खुश थी, हमें भी वीडियो कॉल में 2 बार दर्शन कराया, बोलते-बोलते आंखें हुईं नम, See Video

अंबिकापुर। नेपाल में 25 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में अंबिकापुर भाजपा के वरिष्ठ नेता करता राम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी सैकड़ों लोगों की तरह लापता हो गई हैं। वे इंग्लैंड से कैलाश मानसरोवर की यात्रा (Kailash Mansrovar Yatra) करने आई थीं। यात्रा पूरी करने के बाद वे अपने ग्रुप के 77 लोगों के साथ नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित इमीग्रेशन सेंटर में मौजूद थीं। इसी दौरान आई बाढ़ में बिल्डिंग ध्वस्त हो गई और भी लापता हो गईं। इधर डॉ. मीना गुप्ता (Dr. Meena Gupta News) के परिवार के सभी सदस्य उनके सकुशल लौटने की दुआ कर रहे हैं। डॉ. मीना गुप्ता की बड़ी बहन ने बताया कि वो बहुत खुश थी। कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान वीडियो कॉल पर हमें भी 2 बार दर्शन कराया। ये बातें बताते-बतातें उनकी आंखें नम हो गईं।




