Road Project: छत्तीसगढ़ में पहाड़ काटकर बनाई जा रही सडक़, 25 किमी का चक्कर घटकर होगा 5 किलोमीटर

Road Project 2026: बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में जुनवानी से चिखली तक पहाड़ काटकर नई सडक़ बनाने का काम शुरू हो गया है। करीब 40 साल पुरानी ग्रामीणों की मांग पूरी होने की दिशा में बढ़ते इस कदम से क्षेत्र की दूरी घटने के साथ आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। शासन ने इस मार्ग के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बहुप्रतीक्षित सडक़ के लिए राशि स्वीकृत की। भूमिपूजन के बाद लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की टीम मशीनों से पहाड़ काटने एवं रास्ते को समतल करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close