दादा-परदादा से मिले इलाज के नुस्खे को मिलेगी पहचान, छत्तीसगढ़ के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र

Kondagaon News: छत्तीसगढ़ के पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कोण्डागांव में पारंपरिक वैद्य स्वैच्छिक प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के 309 पारंपरिक वैद्यों को प्रमाण पत्र देकर उनके अनुभव, पारंपरिक ज्ञान और सेवाभाव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के ज्ञान को दस्तावेजीकरण के जरिए सुरक्षित रखने और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया।




