साल में सिर्फ एक दिन खुलता है छत्तीसगढ़ का ये रहस्यमयी गुफा, 23 सितंबर को उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जानें इसका रहस्य

Lingai Mata Cave: बस्तर की धरती पर आस्था और रहस्य से जुड़ी कई ऐसी परंपराएं हैं, जिनका आकर्षण दूर-दूर तक श्रद्धालुओं को खींच लाता है। फरसगांव विकासखंड के ग्राम आलोर, झांटीबंध पारा की पहाड़ी पर स्थित लिंगई गट्टा (लिंगई माता) गुफा भी ऐसा ही आस्था का केंद्र है, जिसका द्वार साल में सिर्फ एक दिन और कुछ घंटों के लिए खुलता है। इस वर्ष 23 सितंबर 2026, बुधवार को गुफा का द्वार पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।




