बिलासपुर में जल्द शुरू होगा अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए क्या है ये

Bilaspur Grain ATM: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को आधुनिक और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बिलासपुर में तैयार किए जा रहे ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का शनिवार को संचालक खाद्य फरिहा आलम सिद्दीकी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजना का बारीकी से जायजा लेते हुए कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ परियोजना को पूरा किया जाए।




