छत्तीसगढ़ के 33 में से 12 जिलों में अब महिला कलेक्टर, साय सरकार ने नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में महिला आईएएस अधिकारियों की भागीदारी पर साय सरकार ने भरोसा जताया है। यहीं कारण है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब सूबे के कुल 12 जिलों की कमान महिला प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों में आ गई है। बता दें कि 18 अगस्त को कुल 24 आईएएस अफसरों के तबादले हुए। जिनमें कई जिलों के कलेक्टर बदले। दूसरी ओर इस बदलाव ने महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति को नई मजबूती दी है।




