टेंट-पंडाल, साउंड और लाइटिंग के लंबित बिलों का होगा हिसाब, रायपुर में PWD ने जारी किए निर्देश

Chhattisgarh PWD: छत्तीसगढ़ में शासकीय कार्यक्रमों के दौरान टेंट-पंडाल, साउंड सिस्टम और लाइटिंग व्यवस्था से जुड़े लंबित भुगतानों को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने अब इन मामलों की नियमित निगरानी का फैसला किया है। इसके तहत संबंधित अधिकारियों को हर महीने e-File के माध्यम से भुगतान और लंबित देयकों की जानकारी देनी होगी। PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रमुख अभियंता को पत्र जारी कर 31 मार्च 2026 तक के लंबित मामलों के निराकरण और अप्रैल से जून 2026 तक के देयकों का भी समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




