रायपुर में कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना खत्म, दीपक बैज बोले- अब एक हफ्ते में BJP कार्यकर्ताओं पर होगी FIR

Deepak Baij Statement: राजधानी रायपुर में खम्हारडीह थाने के सामने कांग्रेस का करीब 18 घंटे तक चला अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर एफआईआर दर्ज करने का लिखित आश्वासन दिया है। साथ ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं की निष्पक्ष विवेचना का भरोसा भी दिया गया, जिसके बाद पार्टी ने अपना आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया।




