PM Shri School: दुर्ग जिले के स्कूलों में फिर गुलजार होंगी कम्प्यूटर लैब, अब छात्र सीखेंगे AI और ChatGPT

Computer Lab in School: दुर्ग संभाग के पीएमश्री विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान कई कम्प्यूटर और आईसीटी लैब बंद तथा धूल खाते मिलने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। संयुक्त संचालक शिक्षा, दुर्ग संभाग डॉ. के. वेंकट राव ने प्राचार्यों और प्रधान पाठकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कम्प्यूटर एवं आईसीटी लैब का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल लैब स्थापित करना पर्याप्त नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के दैनिक उपयोग में लाना जरूरी है, ताकि वे आधुनिक तकनीक से जुड़ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close