‘तलाक क्यों नहीं दे रही?’ सवाल पर बढ़ा विवाद, बिलासपुर कोर्ट में पत्नी ने दूसरी शादी का आरोप लगाया तो पति ने पीटा

Family Court Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कुटुंब न्यायालय परिसर में मेडिटेशन काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हवलदार पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है। महिला के अनुसार, काउंसिलिंग के दौरान तलाक और दूसरी शादी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। विवाद बढ़ने पर पति ने कथित तौर पर पत्नी के साथ मारपीट कर दी। घायल महिला ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close