Tiger Skin Smuggling: सूरजपुर में बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पकडऩे आई थी WCCB सीआर भोपाल की टीम

सूरजपुर। वल्र्ड वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो सेंट्रल रीजन भोपाल (डब्ल्यूसीसीबी सीआरबी) की टीम ने 27 जुलाई को सूरजपुर डीएफओ को सूचना दी कि आपके क्षेत्र में बाघ की खाल (Tiger Skin Smuggling news) समेत अन्य वन प्राणी के शल्क की तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही डीएफओ ने डब्ल्यूसीसीबी सीआर भोपाल की टीम के साथ मिलकर 2 टीमें आरोपियों को पकडऩे के लिए बनाईं। सूचना के आधार पर जिले के ओडग़ी-भैयाथान मार्ग पर घेराबंदी कर 3 तस्करों को पकड़ा। उनकी तलाशी ली गई तो बाघ की खाल और पैंगोलिन का शल्क मिला। इसके बाद टीम ने खाल और शल्क जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।




