Chhattisgarh Tourism: बारिश में पुरे शबाब पर तीरथगढ़ जलप्रपात, 300 फीट की ऊंचाई से गिरती दूधिया धाराओं का अद्भुत नजारा

Jagdalpur Tourism: मानसून की बारिश के साथ ही बस्तर का प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर आ गया है। लगातार बारिश के बाद जलप्रपात की जलधाराएं तेज हो गई हैं। चारों ओर फैली घनी हरियाली, पहाड़ियां और चट्टानों के बीच गिरता पानी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में सैलानी तीरथगढ़ पहुंच रहे हैं।




