‘अंग्रेजों के चाटुकार अब वंदे मातरम् का पाठ पढ़ा रहे’, दीपक बैज का BJP पर तीखा हमला

Chhattisgarh Politics: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर देशभक्ति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले तीन दिनों से भाजपा के नेता कांग्रेस को वंदे मातरम् के सम्मान का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को लेकर दिए जा रहे बयानों पर भी आपत्ति जताई। बैज ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् का पूरा गायन किया गया था। उन्होंने भाजपा से कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ाने के बजाय अपने कार्यक्रमों और कार्यालयों में राष्ट्रगीत के आयोजन की जानकारी सार्वजनिक करने को कहा।




