Fraud case: बालोद के 25 किसानों के साथ ठगी, ज्यादा कीमत का लालच देकर खरीदा अनाज, 10 लाख की कर दी धोखधड़ी

Farmer Fraud case: बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में किसानों के साथ 10 लाख 79 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। आरोपियों ने बाजार से ज्यादा दाम का लालच देकर किसानों ठगी की। अप्रैल में आरोपी हितेश्वर मंडावी और भानु सिन्हा ग्राम सोंहपुर पहुंचे। गांव के ही इमेंद्र कुमार ठाकुर ने उन्हें किसानों से मिलवाया। किसानों को भरोसा दिलाया कि वे बाजार से अधिक दाम पर अनाज खरीदेंगे। आरोपियों ने चना का दाम 5200 रुपए प्रति क्विंटल बताया, जो बाजार भाव से काफी ज्यादा था। इसी लालच में किसान झांसे में आ गए और सालभर का उत्पाद दे दिया।




