महतारी वंदन योजना: बस्तर जिले में ई-केवाईसी के बाद 15 हजार से ज्यादा नाम सूची से कटे, देखें आंकड़े

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी ने हितग्राहियों की संख्या की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी है। बस्तर जिले में ई-केवाईसी और सत्यापन की प्रक्रिया के बाद योजना के हितग्राहियों की संख्या 1,94,510 से घटकर 1,78,964 रह गई है। यानी अब तक 15,546 नाम योजना के आंकड़े से बाहर हो चुके हैं। यह कुल हितग्राहियों का करीब 8 फीसदी है। हटाए गए नामों में मृत महिलाओं के अलावा पलायन कर चुकीं, अपात्र और ऐसे हितग्राही शामिल हैं, जिनके खाते होल्ड की स्थिति में हैं। हालांकि, 31 अगस्त तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी रहने के कारण अंतिम आंकड़ा अभी बदल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close