⚡ Latest News
भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा मंडल पदाधिकारियों की सूची जारीग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली की खरीद दर तय, अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिट’ पीएम सूर्य घर योजना के रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को मिलेगा अधिशेष बिजली का लाभबस्तर: नव प्रवेशी बच्चे और कक्षा पहली के बच्चों का प्राथमिकता के साथ जाति प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया करें-कलेक्टर आकाश छिकारा,किसानों को मिली राहत, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलेगा यूरिया खाद,किसानों को खरीफ 2025 में प्राप्त यूरिया की मात्रा के बराबर ही खरीफ 2026 में भी यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा:दुर्गछत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला! 1 जुलाई से बदलेगा ग्रामीण रोजगार का सिस्टम, VBG राम जी योजना से मिलेगा लाभCG Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से होगी झमाझम बारिश, अगले 7 दिन भारी वर्षा की संभावनाछत्तीसगढ़ BJP में कई पदों पर नई नियुक्तियां! महिला मोर्चा की संभाग, जिला और सहप्रभारियों के नामों का ऐलानHigh Court Notice: रायगढ़ में नियमों की अनदेखी कर बिछाई 33 केवी लाइन, हाईकोर्ट ने केंद्र-राज्य और बिजली कंपनी को जारी किया नोटिसआयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रायपुर कमिश्नरी रेंज के कई अफसर बदले, जारी हुई सूची

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली की खरीद दर तय, अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिट’ पीएम सूर्य घर योजना के रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को मिलेगा अधिशेष बिजली का लाभ

राजनांदगांव,  – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली की खरीद दर तय कर दी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी  ने इस दर को अपनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दर को अनुमोदन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद उपभोक्ताओं को इसकी राशि अगले बिजली बिलों में क्रेडिट के रूप में दिखाई देगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि नेट मीटरिंग व्यवस्था के तहत सोलर संयंत्र से बनने वाली बिजली का पहले उपभोक्ता की मासिक बिजली खपत में समायोजन किया जाता है। यदि इसके बाद भी बिजली बचती है और ग्रिड में जाती है, तो उसकी यूनिट हर महीने उपभोक्ता के खाते में जुड़ती रहती है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर खाते में बची सभी अतिरिक्त यूनिट का नियमानुसार बायबैक किया जाता है। इसकी राशि निर्धारित दर के अनुसार उपभोक्ता के खाते में जमा कर दी जाती है और आगामी बिजली बिलों में समायोजित की जाती है।

प्रत्येक नए वित्तीय वर्ष में यूनिट का लेखा-जोखा नए सिरे से शुरू होता है। इसलिए पिछले वित्तीय वर्ष की अतिरिक्त यूनिट नए बिजली बिल में यूनिट के रूप में नहीं दिखाई देती। उसका मूल्य उपभोक्ता के खाते में सुरक्षित रहता है और नियमानुसार बिजली बिलों में क्रेडिट के रूप में समायोजित किया जाता है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिशेष बिजली के समायोजन और बायबैक की पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रचलित नियमों के अनुसार पारदर्शी ढंग से संचालित की जाती है।

समझिए पूरी प्रक्रिया’

सोलर संयंत्र से बनी बिजली का पहले उपभोक्ता की मासिक खपत में समायोजन किया जाता है। यदि इसके बाद भी बिजली बचती है और ग्रिड में जाती है, तो उसकी यूनिट हर महीने उपभोक्ता के खाते में जुड़ती रहती है। वित्तीय वर्ष के अंत में बची हुई सभी यूनिट का निर्धारित दर पर बायबैक किया जाता है। इसकी राशि उपभोक्ता के खाते में सुरक्षित रहती है और आगामी बिजली बिलों में क्रेडिट के रूप में समायोजित की जाती है। नए वित्तीय वर्ष में यूनिट का लेखा-जोखा फिर से शून्य से शुरू होता है, इसलिए पिछले वर्ष की बची यूनिट नए बिल में यूनिट के रूप में नहीं दिखती। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बायबैक की दर सेकी (SECI) तय कर चुकी है। नियामक आयोग से अनुमोदन मिलने के बाद यह राशि उपभोक्ताओं के आगामी बिजली बिलों में दिखाई देगी।

3835 उपभोक्ताओं को मिल चुकी है सब्सिडी की राशि:

कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत राजनांदगांव क्षेत्र में अब तक लगभग 3856 सौर संयंत्र सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। चारांे जिलों के अब तक 2835 उपभोक्ताओं को केन्द्र और राज्य की ओर से मिलने वाली सब्सिडी राषि का सीधा भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा चुका है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे विषेश अभियान के कारण नेट मीटरिंग लगते ही उपभोक्ताओं के खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से सब्सिडी ट्रांसफर की जा रही है, जिससे उन्हे बड़ी वित्तीय राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *