Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

अंबिकापुर। सावन के आखिरी सोमवार को भोलेनाथ को जल चढ़ाने 2 किशोर बाइक से कैलाश गुफा जा रहे थे। रविवार की शाम वे सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बगीचा मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर (Car collided bike riders) मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का इलाज जारी है। इस घटना का मार्मिक पक्ष यह भी है कि 25 अगस्त को राहुल का जन्मदिन था, इससे पहले ही वह दुनिया से चला गया। उसके घर में मातम पसरा हुआ है।




