Nepal Flood: नेपाल बाढ़ से तबाही, 133 भारतीय लापता, छत्तीसगढ़ ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Nepal Flood: नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को तड़केभोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। सैलाब में सैकड़ों मकान, वाहन, पुल और सड़क पत्ते की तरह बह गए। बाढ़ इतनी तेजी से आई कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।



