बारिश में निखरी बस्तर की खूबसूरती, अब बस्तर दशहरा बनेगा सबसे बड़ा आकर्षण, जानें कैसे?

Chhattisgarh Tourism: बारिश के बाद बस्तर के जलप्रपातों की कल-कल और जंगलों की हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर खींचने लगी है। अब त्योहारी सीजन में बस्तर का पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। नवरात्र, बस्तर दशहरा और दीपावली के दौरान पर्यटकों की बड़ी आमद की उम्मीद को देखते हुए शहर के होटल और रिसॉर्ट संचालकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई होटल-रिसॉर्ट में अक्टूबर और नवंबर की तारीखों के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।



