Raipur: मेकाहारा अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला, AC फटने की आशंका

Fire in Mekahara Hospital: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) में आज दोपहर इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि एसी फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। वहीं सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।




