यहां मंडरा रहा मौत का खतरा! एक साथ विचरण कर रहा 166 हाथियों का दल, 17 किसानों की धान फसल चौपट

Elephant Terror: रायगढ़ जिले के रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों हाथियों की सक्रियता बढ़ गई है। दोनों वन मंडलों के जंगल और आसपास के गांवों में कुल 166 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के खेतों तक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अब तक हाथियों ने 17 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश दे रही हैं।




