बिलासपुर से माल भेजने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे की नई योजना में 20% तक मिलेगी छूट

Railway Freight Discount: रेलवे ने माल ग्राहकों को बड़ी सौगात दी है। अब खाली मालगाड़ी में सामान ले जाने पर 15-20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इससे उत्पादों की लागत कम होगी और बाजारों तक माल जल्दी और सस्ते में पहुंच सकेगा। भारतीय रेलवे ने मालगाड़ियों की उपलब्ध क्षमता का अधिकतम उपयोग करने व माल परिवहन को अधिक किफायती और सुगम बनाने के उद्देश्य से परंपरागत खाली प्रवाह दिशा योजना लागू की गई है।



