पत्रिका की खबर के बाद एक्शन, प्रयास स्कूल में छात्रों की मारपीट मामले में प्राचार्य को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Prayas School News: @ ताबीर हुसैन। रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास बालक आवासीय विद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट के मामले में आखिरकार आदिवासी विकास विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्रिका में 18 अगस्त को प्रकाशित खबर के बाद सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने विद्यालय की प्राचार्य को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।




