Bango Dam opened: कोरबा में बाढ़ का खतरा! बांगो बांध के 3 गेट खुले, 35 गांवों में अलर्ट

Minimata Bango Dam: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मिनीमाता बांगो जलाशय का जलस्तर बढ़कर 92.48 प्रतिशत तक पहुंच गया है। बांध पर बढ़ते दबाव और जलभराव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने जलाशय के तीन गेट खोल दिए हैं, जिनके माध्यम से 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़े जाने के बाद डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतने और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की अपील की है।




