Property Tax: 30 दिन में टैक्स जमा करें, वरना मकान पर हो सकती है कुर्की, धमतरी निगम ने 70 लोगों को थमाया नोटिस

Dhamtari Property Tax: नगर निगम के खजाने पर बकाया राजस्व का बोझ बढ़ता जा रहा है, वहीं भुगतान में लगातार देरी करने वालों पर अब कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। राजस्व वसूली की समीक्षा के बाद निगम ने सख्ती बढ़ाते हुए संपत्तिकर के 70 बड़े बकायादारों को निगम अधिनियम की धारा 174 के तहत अंतिम नोटिस जारी किया है। इन्हें बकाया जमा करने के लिए 30 दिन का आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो मकान कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। निगम को नागरिकों से कुल 12 करोड़ 58 लाख 90 हजार रुपये की वसूली करनी है।




