Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास की महिला गार्ड छात्राओं से हर रात मसाज (Surguja hostel girls massage news) कराती थी। वह अपनी वर्दी व अन्य कपड़े भी उन्हीं से धुलवाती थी। छात्राएं जब इस बात का विरोध करती थीं तो उन्हें धमकी देती थी कि वह हॉस्टल से उन्हें निकलवा देगी तथा भविष्य खराब कर देगी। गार्ड की इस धमकी से डरी-सहमी छात्राएं कभी आवाज नहीं उठा पाती थीं। इसी बीच क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंची। यहां छात्राओं ने हिम्मत कर गार्ड की पूरी करतूत बताई। जिला पंचायत सदस्य ने तत्काल विभागीय अधिकारी को फोन घुमाया। अधिकारियों ने भी मामले की तत्काल जांच कराई और गार्ड को वहां से हटा दिया।




