एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में छाया मातम

Jashpur Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता और उनका बेटा शामिल है। तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर मैनी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।




