Ladakh Marathon: उम्र को हराकर लद्दाख मैराथन की चुनौती पूरी करने को तैयार, कोंडागांव के 58 और 70 वर्षीय धावक लगाएंगे दौड़

Senior Citizen Marathon: कोंडागांव जिले के दो वृद्ध धावक संतोष साहू (58) और ज्वाला प्रसाद शर्मा (70) अपनी उम्र को धता बताते हुए न सिर्फ कई स्पर्धाओं में पदक जीत चुके हैं, बल्कि अब लद्दाख मैराथन में छत्तीसगढ़ और कोंडागांव का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में हैं। पेशे से मैकेनिक संतोष साहू और सेवानिवृत्त शिक्षक ज्वाला प्रसाद शर्मा का जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। संतोष साहू, जिन्हें संतु के नाम से भी जाना जाता है, ने अंडमान में हुई 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में नंगे पांव हिस्सा लिया और समुद्र किनारे दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता था। अब यह जोड़ी दुनिया की सबसे कठिन मानी जाने वाली लद्दाख मैराथन में भाग लेगी।




