CSPDCL: बिजली का बिल नहीं, अब हर दिन की खपत देखिए! छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का नया दौर

CSPDCL: छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में स्मार्ट मीटरिंग तेजी से आगे बढ़ रही है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत, मीटर रीडिंग और लोड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां नियमित रूप से मिल रही हैं। इससे बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं को बिजली खर्च को समझने और नियंत्रित करने में भी मदद मिल रही है।




