शराब दुकान में गार्ड पर फायरिंग कर दूसरे राज्य में छिपा था आरोपी, छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिहार जाकर दबोचा

Liquor Shop Shooting: रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के प्राइवेट गार्ड पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में गार्ड को गोली मारकर फरार हुआ आरोपी बिहार के जमुई जिले में पकड़ा गया। छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को खेत में छिपे होने के दौरान गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की गई है।



