RTE में बच्चों के एडमिशन का आखिरी मौका! 5 अगस्त तक करें आवेदन, रायपुर में फिर खुला पोर्टल

RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो चरण पूरे होने के बावजूद राज्यभर में हजारों सीटें खाली हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने पात्र अभिभावकों को एक और अवसर देते हुए 22 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन के बाद दस्तावेजों का सत्यापन होगा और 10 से 14 अगस्त के बीच लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित बच्चों को 25 अगस्त तक संबंधित निजी स्कूलों में प्रवेश लेना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close