Government Jobs: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, 854 पदों पर होगी भर्ती

Teaching Jobs: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से व्याख्याता पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 26 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है। लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत व्याख्याता के कुल 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें ई संवर्ग के 424 और टी संवर्ग के 430 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी संभावित तारीख 29 नवंबर निर्धारित की गई है।




