Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में दिखा शौर्य और अनुशासन, घुड़सवारों के साहस से लेकर महिला बैगपाइपर बैंड की धुनों ने मोहा मन

Raipur Independence Day: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में देशभक्ति, शौर्य, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शानदार संगम देखने को मिला। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ पुलिस के विभिन्न दलों ने अपनी दक्षता और साहस का प्रदर्शन किया। घुड़सवार दल के रोमांचक हॉर्स शो, प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड की आकर्षक प्रस्तुति और पुलिस के प्रशिक्षित श्वान दल के प्रदर्शन ने समारोह में मौजूद लोगों का खासा ध्यान खींचा।




