Raipur Rural Police Transfer: रायपुर ग्रामीण में पुलिस अधिकारियों की नई पोस्टिंग, 3 थानों की बदली जिम्मेदारी

Raipur Rural Police Transfer: रायपुर ग्रामीण पुलिस में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने तीन थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी तबादला आदेश के अनुसार राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल के बाद तीनों थानों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



