OBC Reservation: 27% आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर दीपक बैज का आरोप- BJP ओबीसी को सिर्फ वोट बैंक मानती है

OBC Reservation: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने ओबीसी की जनगणना और आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा ओबीसी वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है, जबकि उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने राष्ट्रीय जनगणना फॉर्म में ओबीसी की अलग और स्पष्ट गिनती के लिए कॉलम नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। बैज ने मांग की कि ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाए, ताकि आबादी के सही आंकड़े सामने आ सकें और नीतियां बेहतर तरीके से बनाई जा सकें।




